Trendingदेशबड़ी खबर

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के मंगेतर आकाश संसनवाल गिरफ्तार

मेरठ: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेरठ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के मंगेतर आकाश संसनवाल को गिरफ्तार किया गया है। आकाश पर फर्जी MLA पास लगाकर वाहन चलाने का आरोप है।

सूत्रों के अनुसार, सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के नेतृत्व में चल रही कड़ी चेकिंग के दौरान दिल्ली से मेरठ की तरफ आ रही स्कॉर्पियो को रोका गया। वाहन पर MLA पास लगा था, लेकिन जांच में यह पास फर्जी पाया गया। आकाश संसनवाल को गिरफ्तार कर थाने भेजा गया है। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आकाश दिल्ली के कटवारिया सराय का रहने वाला है और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और मॉडल अंजलि अरोड़ा का मंगेतर है। पुलिस ने साफ कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और फर्जी पास लगाकर रौब दिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

‘कच्चा बादाम’ से मिली पहचान
अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर एक बड़ा नाम हैं। उन्हें सबसे पहले ‘कच्चा बादाम’ गाने से लोकप्रियता मिली थी और इसके बाद उन्हें ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से जाना गया। लंबे समय से अंजलि और आकाश रिलेशनशिप में हैं।

अन्य कार्रवाई
फर्जी MLA और MP पास मामले में आकाश के अलावा चार अन्य वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उनके वाहनों को सीज कर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, काले शीशे और अन्य नियमों की अनदेखी करने पर कुल 16 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


Related Posts

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, 100 से ज्यादा नए पद शामिल; योग्यता और परीक्षा पैटर्न भी तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली सरकारी…

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

1 of 453