Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- व्हाट्सएप से चल रहा था सट्टा नेटवर्क, दो महिलाएं चढ़ीं पुलिस के हत्थे

कबीरधाम जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कवर्धा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो महिला सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


शिवाजी कॉलोनी में पहली कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 1 शिवाजी कॉलोनी में एक महिला अवैध रूप से अंकों पर सट्टा खिला रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान नंदनी उर्फ नीलू गुप्ता (42 वर्ष), पति विक्रम गुप्ता, को अपने घर के सामने सट्टा संचालन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नगद रकम पेन और अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।


देवारपारा में दूसरी गिरफ्तारी

दूसरी कार्रवाई लोहाराना देवारपारा, वार्ड क्रमांक 5 में की गई। यहां पूजा बांधेकर (28 वर्ष), पति संदीप बांधेकर, को अलग प्रकरण में सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध पृथक अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Related Posts

छत्तीसगढ़ की धरती से अब निकालेगा हीरा, वैज्ञानिक सर्वेक्षण के बाद सैंपल की जांच में मिले 5 हीरे  

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की धरती से अब हीरा निकलेगा. जिले के सरायपाली क्षेत्र…

CG NEWS- मन्नत की जगह ‘देवगुड़ी’ में बिछ गई लाश! बेटे के दोस्त ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, जानें खौफनाक वजह

बतौली (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

मंत्रालय में 145 कनिष्ठ सचिवालय सहायक पदों पर होगी संविदा भर्ती, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा अवसर

रायपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कनिष्ठ सचिवालय सहायक (ग्रेड-3) के रिक्त…

1 of 389