Trendingछत्तीसगढ

CG- एक ही रूम में चल रही पांचवी तक की कक्षाएं, प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी सरकारी बड़े-बड़े शिक्षा विकास के दावे करते हैं, लेकिन धरातल पर शून्य प्रमाण दिखाई देता हैं। ऐसा ही एक मामला कांकेर जिले के पखांजूर विकासखंड में सामने आया है जहां ग्राम पंचायत उलिया का प्राथमिक शाला इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है, यहाँ कक्षा पहली से पाँचवीं तक 66 बच्चे एक ही कमरे पोटाकेबिन में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत उलिया का यह प्राथमिक स्कूल वर्षों से एक ही कमरे में संचालित हो रहा है, बच्चों की संख्या बढ़ने के बावजूद अब तक भवन का विस्तार नहीं किया गया है। चाहे गर्मी हो बरसात या सर्दी हो हर मौसम में बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि से कई बार उन्होंने इस समस्या की जानकारी शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों को दी जा चुकी है,लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिसका खामियाजा शिक्षक और बच्चे भोग रहे हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द नए भवन का निर्माण कराया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और वे बेहतर माहौल में शिक्षा प्राप्त कर सकें,उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान देगा और उलिया के बच्चों को भी मिलेगी पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457