Trendingछत्तीसगढ

CG: रिश्वतखोर आरईएस का एसडीओ गिरफ्तार, 15 हजार लेते ACB ने दबोचा

सूरजपुर जिले के प्रेम नगर में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अनविभागीय अधिकारी ऋषिकांत तिवारी को एसीबी ने 15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। अ नविभागीय अधिकारी ऋषिकांत तिवारी पर एक किसान से निर्मित तालाब के मूल्यांकन के बदले पैसे मांग रहा था।

जानकारी के मुताबिक प्रेम नगर जनपद क्षेत्र के ग्राम नवापारा खुर्द के कृषक डिसम्बर सिंह की जमीन पर मत्स्य योजना के तहत एक तालाब का निर्माण कराया गया था। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की देखरेख में बने इस तालाब का मूल्यांकन होने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसी के बदले ऋषिकांत तिवारी किसान से ₹15000 की मांग कर रहे थे।

किसान रकम नहीं देना चाहता था, इसके लिए उसने एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर कार्यालय में शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद एसडीओ द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई, जिस पर जांच एजेंसी ने एक पूरा प्लान तैयार कर, उसे पकड़ने की योजना बनाई।

प्लान के तहत कृषक बुधवार को प्रेमनगर स्थित कार्यालय में पैसे लेकर पहुंचा। लेकिन वहां पर बैठक चल रही थी, जिस पर ऋषिकांत तिवारी ने कहा कि वह अभी घर जाए शाम को आकर उनसे मिले। देर शाम प्रेम नगर मुख्यालय से एसडीओ रिश्वत की रकम लेने किसान के घर पहुंचे, उसे दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम इस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि एसडीओ के संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457