Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर ब्रेकिंग: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, हालात तनावपूर्ण, VIDEO

अंबिकापुर: शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। मेडिकल कॉलेज के सामने अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया।

पुलिस और जेसीबी पर हमला

गुस्साए लोगों ने पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन को निशाना बनाते हुए जमकर पत्थर फेंके। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुबह से चल रही थी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि गंगापुर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह करीब 6 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में पुलिस और जिला प्रशासन की टीम तैनात थी।

पहले ही दिया गया था नोटिस

प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था, लेकिन कब्जा कर रहे लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।


Related Posts

1 of 234