Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- मुनाफे का लालच पड़ा भारी, ठगों ने ऐसे बनाया शिकार

मोहन नगर थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों-ओमप्रकाश और अमित सिन्हा को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से टूर एंड ट्रैवल्स के नाम पर लोगों को ठग रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खासतौर पर लग्जरी कार मालिकों को निशाना बनाते थे। वे उन्हें ज्यादा मुनाफे का लालच देकर अपनी गाड़ियां टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसाय में लगाने के लिए राजी करते थे। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए कुछ समय तक वाहन मालिकों को मामूली भुगतान भी किया जाता था।

लेकिन जैसे ही गाड़ी आरोपियों के कब्जे में आती, वे उसे किसी तीसरे व्यक्ति के पास गिरवी रखकर मोटी रकम वसूल लेते थे। इस तरह एक ही वाहन से कई स्तरों पर अवैध कमाई की जाती थी। जब वाहन मालिक अपनी गाड़ी या पैसे वापस मांगते, तो आरोपी बहाने बनाकर टालमटोल करते रहते थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब कई पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मोहन नगर थाना और ACCU टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अब तक 9 लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं और इसका नेटवर्क अन्य जिलों तक फैला हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

Related Posts

1 of 241