Trendingदेशबड़ी खबर

कंंटेनर से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप, 8 की मौत; कड़ा धाम से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. यह सभी लोग एक पिकअप में सवार थे और कड़ा धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी इनकी पिकअप और कंटेनर की भिड़त हो गई. इससे मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के करौली गांव से लगभग 33 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे. कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अठसराय के पास नेशनल हाईवे पर उनकी पिकअप का भीषण एक्सीडेंट हो गया. पिकअप हाईवे किनारे खड़े एक कंटेनर से जा घुसा. हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

8 श्रद्धालुओं की मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया. सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक, अभी तक आठ लोगों मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें 5 महिला 3 बच्चे शामिल हैं. सभी 25 लोगों को चोटें आई हैं.

3 की हालत गंभीर
इनमें 3 गंभीर रूप से घायल लोगों को एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जानकारी अनुसार, तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है. इस घटना कसे इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 452