Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सिलेंडर चोरों का आतंक, फास्टफूड दुकानों को बनाया निशाना

कोरबा, 27 मार्च 2026। शहर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच अब चोरों की नजर भी इन्हीं पर टिक गई है। गढ़कलेवा चौपाटी में अज्ञात चोरों ने दो फास्टफूड दुकानों को निशाना बनाते हुए गैस सिलिंडर चोरी कर लिए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने देर रात दुकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे गैस सिलिंडर लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने दुकानों में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया, जिससे साफ है कि यह चोरी पूरी तरह सुनियोजित थी और उनका लक्ष्य सिर्फ सिलिंडर ही थे।

घटना का खुलासा तब हुआ जब शनिवार सुबह दुकान संचालक रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। ताले टूटे देख वे सन्न रह गए और तुरंत सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद गढ़कलेवा चौपाटी के व्यापारियों में भारी नाराजगी है। चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि यहां करीब 60 से अधिक दुकानें संचालित हैं, जिनसे कई परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। पहले से गैस सिलेंडर की कमी से व्यापार प्रभावित था, अब चोरी की घटनाओं ने स्थिति और गंभीर बना दी है।

व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और नियमित गश्त की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457