Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, वारदात CCTV में कैद

रायपुर: राजधानी में बदमाशों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत भाठागांव इलाके का है, जहाँ दुर्गा मंदिर के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने सरेआम युवक के पेट और कमर पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान परमेश्वर साहू के रूप में हुई है। चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, आरोपी लक्की साहू और परमेश्वर के बीच पुराना विवाद चल रहा था। घटना के वक्त आरोपी ने पहले परमेश्वर को रोककर गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए अचानक जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी बेखौफ होकर युवक पर वार कर रहा है। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव किया और गंभीर रूप से घायल परमेश्वर को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुँची। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वारदात के बाद से ही आरोपी लक्की साहू फरार है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। भाठागांव और पुरानी बस्ती जैसे रिहायशी इलाकों में इस तरह सरेराह चाकूबाजी से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457