Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ PSC मेंस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 अप्रैल से आवेदन शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, मेंस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।

आयोग के मुताबिक, केवल वे अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास की है। मुख्य सेवा परीक्षा 16 से 19 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सेवा परीक्षा के जरिए 20 विभिन्न सेवाओं के कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन के बाद त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 16 और 17 अप्रैल यानी 48 घंटे का समय दिया जाएगा। इस दौरान निर्धारित शुल्क के साथ सुधार किया जा सकेगा, जबकि एक बार निशुल्क सुधार की सुविधा भी दी गई है। 17 अप्रैल के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में दी गई जानकारी का सत्यापन साक्षात्कार से पहले किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी की जानकारी गलत पाई जाती है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़े अन्य नियम और दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457