Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: कलयुगी पिता का खौफनाक कदम, नशे में धुत्त होकर बेटे के पेट में उतार दिया तीर

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक पिता ने अपने ही जवान बेटे पर तीर से हमला कर दिया। तीर युवक के पेट के आर-पार हो गया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। फिलहाल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

शराब के नशे में हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खरखीरी की है। यहां रहने वाले पहाड़ी कोरवा दशरथ ने शराब के नशे में अपने बेटे राजेश के साथ किसी बात पर विवाद किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने आव देखा न ताव और घर में रखा धनुष उठाकर बेटे पर तीर चला दिया।

पेट में धंसा तीर, हालत नाजुक

दशरथ द्वारा चलाया गया तीर सीधे राजेश के पेट में जा लगा। तीर लगते ही युवक तड़प उठा और जमीन पर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल राजेश को जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, तीर लगने से अंदरूनी अंगों को गंभीर चोट आई है और युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दरिमा थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी दशरथ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या विवाद केवल नशे की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश या घरेलू कलह थी।

Related Posts

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: धुरकोट नहर में मिला लापता युवक का शव, 16 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिली सफलता

जांजगीर-चांपा। जिले के जांजगीर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पिछले…

1 of 269