Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रेलवे यात्रियों की बढ़ी परेशानी: 11 से 18 अप्रैल तक कई मेमू-पैसेंजर ट्रेनें रद्द

रायपुर। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चौथी लाइन बिछाने के कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में बड़ा बदलाव किया गया है। अकलतरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

यात्रियों पर सीधा असर, कई ट्रेनें रद्द
निर्माण कार्य के चलते इस रूट पर चलने वाली कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और कार्य को समय पर पूरा करने के लिए रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड के बीच चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
11 से 18 अप्रैल (कुछ ट्रेनें 12 से 19 अप्रैल तक) के बीच बिलासपुर-रायगढ़, रायपुर-गेवरा रोड, रायपुर-कोरबा, बिलासपुर-कोरबा और बिलासपुर-गेवरा रोड रूट की कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

भविष्य में मिलेगा फायदा
रेलवे के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य यात्री सुविधाओं में विस्तार करना और ट्रेनों की लेटलतीफी को कम करना है। चौथी लाइन शुरू होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारू हो सकेगा।

मूक माटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच
वहीं, जबलपुर-रायपुर रूट के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 11702/11701 मूक माटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से 2 अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।
13 अप्रैल 2026 से ट्रेन में कोच की संख्या 16 से बढ़ाकर 18 कर दी जाएगी।

दूसरा चरण 14 मई से लागू
14 मई 2026 से कोच संरचना में आंशिक बदलाव किया जाएगा, जिसमें थर्ड एसी कोच की संख्या बढ़ेगी और सामान्य कोच एक कम किया जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Related Posts

एचआईवी संक्रमितों ने गोपनीयता और भेदभाव पर जताई नाराजगी, मांगे नहीं मानीं तो एआरटी दवा छोड़ने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए एचआईवी और एड्स संक्रमितों की…

महिला कर्मी के वेतन में 1.49 लाख रुपये के गबन के आरोप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार

भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को…

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442