Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में इंटरस्टेट चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़: 8 गिरफ्तार, 7 महिलाएं शामिल, लग्जरी कार से करते थे वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर सेल ने अंतर्राज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 7 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और पिछले करीब एक साल से छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में सक्रिय थे।

एक दर्जन से ज्यादा वारदातों का खुलासा
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रायपुर में एक दर्जन से अधिक चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा आरोपियों ने गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी वारदातें की हैं।

बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना
डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के मुताबिक, यह गिरोह विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था। आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजार और सब्जी मंडी जैसे स्थानों को वारदात के लिए सुरक्षित मानते थे।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िताओं के आसपास दिखाई दीं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को ट्रैक कर इंटर स्टेट बस टर्मिनल के पास ट्रैप कर गिरफ्तार किया।

चोरी की चेन बेचकर खरीदी इनोवा कार
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने चोरी की चेन बेचकर मध्यप्रदेश के इंदौर में एक इनोवा कार खरीदी थी, जिससे वे अलग-अलग शहरों में जाकर वारदात को अंजाम देते थे।

वारदात का तरीका बेहद शातिराना
गिरोह की महिलाएं 2-3 के ग्रुप में रैकी करती थीं। एक महिला पीड़िता को बातों में उलझाती थी, जबकि दूसरी चेन खींचकर तीसरे साथी को दे देती थी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते थे।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में उज्ज्वला हातागले (जलगांव, महाराष्ट्र), संध्या सकटे, सोनिया हातागले, साखरा बाई, ज्योति सकटे, सरिता ज्वरे, सपना हातागले और अभय हातागले (सभी इंदौर, मध्यप्रदेश) शामिल हैं।

पुलिस कर रही आगे की पूछताछ
पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के किन-किन शहरों में और कितनी वारदातें की हैं।

Related Posts

एचआईवी संक्रमितों ने गोपनीयता और भेदभाव पर जताई नाराजगी, मांगे नहीं मानीं तो एआरटी दवा छोड़ने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए एचआईवी और एड्स संक्रमितों की…

महिला कर्मी के वेतन में 1.49 लाख रुपये के गबन के आरोप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार

भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को…

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442