Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पुलिस कैंप में जवान ने खुद को उड़ाया, सर्विस राइफल से मारी गोली, मौत

नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुूरक्षा बल के जवान ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली जवान के सिर के दाहिने हिस्से में लगी थी। जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया अभी ये जांच का विषय है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है। मृतक जवान की पहचान कांकेर निवासी पिंगल जूरी के रूप में हुई है। वह कोड़नार कैंप में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर की सुबह वह कैंप में ही ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। कैंप में गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया।

मौके पर साथी जवान पहुंचे तो घायल जवान लहूलुहान हालत में पड़ा था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। आपको बता दे पिछले एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी घटना है इससे पहले नारायणपुर में पदस्थ यूपी के बीएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्हत्या कर ली थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

1 of 441