Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सूरत जा रहे युवक को धोखे से फंसाया, बंधक बनाकर किया अन नैचुरल सेक्स; आरोपी अरेस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रामानुजगंज (बलरामपुर जिला) का एक युवक गुजरात के सूरत मजदूरी करने जा रहा था, लेकिन रायपुर रेलवे स्टेशन पर वह अपहरण, मारपीट और यौन शोषण का शिकार बन गया। आरोपी ने पीड़ित को धोखे से बाइक पर बैठाया, सुनसान जगह पर ले जाकर बंधक बनाया और अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ अपहरण और शोषण?

पीड़ित युवक के अनुसार, वह सूरत जाने के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे ने उससे संपर्क किया और खुद को मददगार बताते हुए बस या ट्रेन की व्यवस्था करने का लालच दिया। भरोसे में आकर युवक आरोपी की बाइक पर बैठ गया। लेकिन आरोपी उसे शहर से दूर एक सुनसान इलाके में स्थित अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर बंधक बना लिया।

घर में ले जाकर आरोपी ने युवक के साथ मारपीट की। विरोध करने पर धमकाया और जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन कृत्य (अन नैचुरल सेक्स) किया। पीड़ित की चीखें सुनकर भी आरोपी नहीं रुका और पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

ब्लैकमेलिंग की कोशिश

आरोपी ने यह अश्लील वीडियो पीड़ित के परिजनों को भेज दिया और वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं मिलने पर लगातार दबाव बनाता रहा।

पीड़ित कैसे बचा और केस दर्ज

मौका पाकर पीड़ित किसी तरह आरोपी के चंगुल से भाग निकला और अपने गृह क्षेत्र रामानुजगंज पहुंचकर परिजनों व पुलिस को पूरी घटना बताई। मामला गंभीर होने पर रामानुजगंज पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की और केस रायपुर के विधानसभा थाने ट्रांसफर कर दिया।

विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसमें अपहरण, बंधक बनाना, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी देना आईटी एक्ट के तहत अश्लील वीडियो बनाना और भेजना शामिल हैं।

पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी ने पहले भी ऐसे अपराध किए हैं या कोई साथी शामिल था।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

1 of 441