Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: दीपका में युवती की नृशंस हत्या, घर में घुसकर सिर कुचला; इलाके में दहशत

कोरबा: जिले के दीपका थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नागिन झोरखी इलाके में एक 25 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावर ने घर के भीतर घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावर ने भारी वस्तु से युवती का सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शाम को घर लौटे माता-पिता के उड़े होश

घटना दीपका तहसील कार्यालय के पीछे स्थित नागिन झोरखी की है। यहाँ रहने वाले रामकुमार साहू (निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन) और उनकी पत्नी शुक्रवार को काम पर गए थे। घर पर उनकी 25 वर्षीय पुत्री नम्रता साहू (रानू) अकेली थी।

शाम करीब 7 बजे जब माता-पिता घर लौटे, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो वे घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। अंदर का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। नम्रता का शव खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था और उसका सिर बुरी तरह कुचला जा चुका था।

जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू और सीएसपी विमल पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निम्नलिखित कदम उठाए हैं, साक्ष्य जुटाने के लिए विशेषज्ञ टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। मोहल्ले और आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि संदिग्धों की पहचान हो सके। परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पड़ोसियों के अनुसार नम्रता को आखिरी बार शाम 5 से 6 बजे के बीच देखा गया था।


Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456