Trendingदेशबड़ी खबर

इंदौर वनडे से पहले विराट कोहली महाकाल की शरण में, कुलदीप यादव भी रहे साथ, VIDEO

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। इस अहम मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर पहुंचकर तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और स्पिनर कुलदीप यादव उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करते नजर आए।

भस्म आरती में शामिल हुए कोहली-कुलदीप

शनिवार 17 जनवरी की सुबह विराट कोहली और कुलदीप यादव विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने तड़के सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में भाग लिया। जानकारी के मुताबिक, कोहली और कुलदीप करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे और नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों शिव भक्ति में लीन नजर आए और भगवान शिव का जाप भी किया।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुए दर्शन

विराट कोहली जैसे सुपरस्टार की मौजूदगी को देखते हुए मंदिर परिसर में खास सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बावजूद इसके, कोहली और कुलदीप ने पूरा समय शांति और भक्ति के साथ बाबा महाकाल के दर्शन में बिताया। दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से दोनों खिलाड़ियों को बाबा महाकाल का प्रसाद और तस्वीर भेंट की गई। दोनों ने गर्भगृह की चौखट से दर्शन कर जल अर्पित किया। गौरतलब है कि इससे पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर केएल राहुल भी महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।

क्या इंदौर में बदलेगी कोहली की किस्मत?

अब सबकी नजरें 18 जनवरी के मुकाबले पर टिकी हैं। टीम इंडिया को उम्मीद है कि महाकाल का आशीर्वाद उनके साथ रहेगा और भारत न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज अपने नाम करेगा। विराट कोहली के लिए यह मैच खास चुनौती लेकर आ रहा है, क्योंकि होलकर स्टेडियम ऐसा मैदान है जहां वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड खास नहीं रहा है। कोहली ने यहां 4 पारियों में सिर्फ 99 रन बनाए हैं और अब तक एक भी अर्धशतक या शतक नहीं लगा सके हैं।

ऐसे में महाकाल दर्शन के बाद फैंस को उम्मीद है कि इंदौर में कोहली का बल्ला बोलेगा और वो अपने रिकॉर्ड को सुधारते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 450