Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कांग्रेस का ‘मिशन 2026’: खड़गे ने उतारी दिग्गजों की फौज, भूपेश बघेल को असम और सचिन पायलट को केरल की कमान

रायपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देते हुए विभिन्न राज्यों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस सूची में सबसे खास बात छत्तीसगढ़ और राजस्थान के दिग्गजों को बड़ी जिम्मेदारी मिलना है।

1. असम: भूपेश बघेल और डी.के. शिवकुमार की जोड़ी

असम में पार्टी को मजबूती देने के लिए कांग्रेस ने ‘संकटमोचक’ और रणनीतिकारों पर भरोसा जताया है।

  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है।
  • उनके साथ कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और झारखंड के बंधु तिर्की समन्वय करेंगे।

2. केरल: सचिन पायलट और कन्हैया कुमार का युवा जोश

दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्य केरल के लिए पार्टी ने युवा और अनुभवी चेहरों का मिश्रण तैयार किया है। छत्तीसगढ़ प्रभारी और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को यहां की चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार और के.जे. जॉर्ज संगठनात्मक समन्वय का काम देखेंगे।

3. तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल

  • तमिलनाडु और पुडुचेरी: वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, उत्तम कुमार रेड्डी और काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को कमान सौंपी गई है।
  • पश्चिम बंगाल: यहां चुनावी तैयारियों की निगरानी सुदीप रॉय बर्मन, शकील अहमद खान और प्रकाश जोशी करेंगे।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 458