Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

नक्सलवाद पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: बीजापुर में 52 नक्सलियों ने टेके घुटने, 1.45 करोड़ का था इनाम

बीजापुर: बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में सुरक्षाबलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मिली है। बीजापुर जिले में कुल 52 माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 1 करोड़ 45 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

‘पुना नार्कोम’ अभियान से मिली नई जिंदगी

राज्य सरकार की ‘पुना नार्कोम’ (नई सुबह) योजना से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) जितेन्द्र यादव और सीआरपीएफ (CRPF) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इन सभी ने अपने हथियार डाले।

भारत सरकार और सुरक्षाबलों ने साल 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा है। 52 सक्रिय सदस्यों का एक साथ टूटना इस बात का संकेत है कि नक्सली संगठन अब अंदर से बिखरने लगा है। एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में कई बड़े कैडर के माओवादी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय थे।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468