Trendingछत्तीसगढ

RAIPUR NEWS- डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली कार, टक्कर के बाद डिवाइडर पर अटकी, वीडियो वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार हादसे का मामला सामने आया है। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर इतनी जोरदार तरीके से उछली कि डिवाइडर के ऊपर ही फंस गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार युवक तेज गति से वाहन चला रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

कार छोड़कर फरार हुए युवक

हादसे के तुरंत बाद कार में सवार युवक मौके से फरार हो गए। इस दौरान मौजूद राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखे कई युवक

वायरल वीडियो के अनुसार, कार स्कोडा कंपनी की बताई जा रही है, जिसका नंबर CG 04 HY 8721 बताया गया है। वीडियो में पांच से अधिक युवक नजर आ रहे हैं, जो हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर जाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं।

पुलिस को नहीं मिली आधिकारिक सूचना

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवा रायपुर में इस तरह की किसी दुर्घटना की आधिकारिक सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा सकती है।

Related Posts

कवर्धा में सनसनी: 4 बच्चों को छोड़ भागे प्रेमी जोड़े का खौफनाक अंत, अलग-अलग फंदे पर लटकी मिली लाश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ…

1 of 282