Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- लापता युवती की तलाश में पहुंची पुलिस, घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में लापता युवती की तलाश के दौरान पुलिस ने देह व्यापार के एक कथित गोरखधंधे का खुलासा किया है। मामला उस समय सामने आया जब सरगुजा से गायब युवती के कवर्धा इलाके में होने की सूचना पुलिस को मिली।

जानकारी के अनुसार, कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस घोटिया बाईपास रोड स्थित किरण पनागर नामक व्यक्ति के घर पहुंची, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियां और एक युवक मौजूद मिले। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित घर में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मामला केवल गुमशुदगी से जुड़ा है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।

Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

1 of 454