Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सीएम विष्णुदेव साय ने नीतीश कुमार को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर दिया बड़ा बयान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर रवाना होने से पहले रायपुर पुलिस लाइन में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ में आज जनजातीय गौरव का ऐतिहासिक दिन! देश की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी सरगुजा के अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हो रही हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरा सरगुजा भगवा-हरा रंग में रंगा हुआ है।

राष्ट्रपति के दौरे पर CM साय ने कहा- “आज का दिन छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज के लिए गर्व का दिन है। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी हमारे बीच हैं। यह कार्यक्रम हमारी जनजातीय संस्कृति, परंपरा और भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को देश-दुनिया के सामने रखने का सुनहरा अवसर है।”

उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। सीएम ने कहा- “नीतीश कुमार जी को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं। एक बार फिर वे बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। बिहार की जनता को भी बहुत-बहुत बधाई। नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में फिर विकास की गंगा बहेगी और सुशासन कायम होगा। देश में कहीं भी स्थिर सरकार बनना पूरे राष्ट्र के लिए शुभ संकेत है।”

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468