Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर उनके ही सगे भाई ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि गंगोत्री योगी के सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उन्हें कवर्धा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

विवाद सुलझाना पड़ा भारी

यह घटना 27 जनवरी की शाम, पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव की है। पुलिस के अनुसार, गंगोत्री योगी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने बड़े भाई नेम नाथ योगी के घर गई थीं।

घटनाक्रम के दौरान नेम नाथ योगी का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो रहा था और वह उनके साथ मारपीट कर रहा था। भाई-भाभी के बीच बढ़ते झगड़े को देख गंगोत्री योगी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी बात से आक्रोशित होकर नेम नाथ ने पास रखे सब्जी काटने के हंसिया से गंगोत्री पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी फरार

हंसिया के प्रहार से गंगोत्री योगी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। शोर सुनकर जब तक परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचते, आरोपी नेम नाथ योगी मौके से फरार हो चुका था। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के अगले दिन परिजनों की शिकायत पर पिपरिया थाना में आरोपी भाई के खिलाफ जानलेवा हमले की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।

“महिला पर हंसिया से हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
अमित कश्यप, थाना प्रभारी, पिपरिया

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456