Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नए साल के साथ ड्रग आ रही रायपुर; हाई-प्रोफाइल ड्रग यूजर्स की सूची में 310 लोग, राहुल ठाकुर से जुड़े मामले में चौंकाने वाला खुलासा

रायपुर में ड्रग्स की जांच के दौरान युवा कांग्रेसी नेता राहुल ठाकुर से जुड़े मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जब्त किया गया एमडीएमए पंजाब से आया था, जिसकी गुणवत्ता की जांच फोरेंसिक लैब भेजी गई है।

पुलिस के अनुसार, रायपुर में अब भी धड़ल्ले से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से ड्रग्स आ रहे हैं। तस्करों के कई गिरोह पकड़े गए हैं, लेकिन नए गिरोह सक्रिय हो गए हैं। पहले खुद के लिए ड्रग्स मंगाने वाले अब दूसरों के लिए सप्लाई कर पैसा कमा रहे हैं। पुलिस ने 7 से ज्यादा तस्करों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं।

युवा कांग्रेसी नेता से जुड़ी एक युवती और एक युवक को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया था। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने राहुल के मोबाइल को लैब भेजकर उसकी चैट रिपोर्ट निकालना शुरू कर दिया है।

रिसॉर्ट और क्लबों में बड़े पैमाने पर ड्रग्स पार्टियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि रिसॉर्ट, फार्महाउस और क्लबों में नए साल के लिए बड़े पैमाने पर ड्रग्स मंगाई गई थी। पिछली पूछताछ में कमलेश अरोड़ा, गगनदीप सिंह, आयुष दुबे और बगेल सिंह के मोबाइल से खुलासा हुआ कि 30-31 दिसंबर और 1-2 जनवरी को आउटर्स इलाके में टेक्नो पार्टी और अन्य पार्टियां आयोजित की गई थीं।

हाई-प्रोफाइल लोगों की सूची में शामिल कई नेता और अधिकारी

पुलिस ने ड्रग्स क्वीन नविया मलिक उर्फ नव्या और विधि अग्रवाल के मोबाइल की जांच में 310 से ज्यादा नंबर पाए, जिनमें अधिकांश हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हैं — विधायक, नेता, कारोबारी, उद्योगपति और अधिकारी। हालांकि, इन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आईजी अमरेश मिश्रा ने काउंसलिंग के लिए कमेटी बनाई थी, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी कोई ड्रग्स लेने वाले की काउंसलिंग नहीं हुई है। पुलिस के पास चैट, ट्रांजेक्शन और पूरी रिपोर्ट मौजूद है।


Related Posts

1 of 368