Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- नशे में चालक ने मचाया कहर, बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को रौंदा, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर रविवार को यह दुर्घटना हुई। जोगी बांध निवासी रामबाई (50 वर्ष), मुन्नी बाई और श्यामपति (40 वर्ष) सड़क किनारे थीं, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो माहौल बेहद गमगीन हो गया।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक शराब के नशे में था और घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई, जिससे वाहन रुक गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बिलासपुर रोड) को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Posts

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

अंबिकापुर: बीए छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता ज्ञान तिवारी पर FIR, ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा द्वारा की गई आत्महत्या…

बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा: स्कूल का जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

बलौदाबाजार। जिले के सिमगा ब्लॉक के हथबंद गांव में एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय…

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका; उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में दाखिले की अंतिम…

1 of 467