Trendingछत्तीसगढ

सुकमा में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

सुकमा: एर्राबोर थाना क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी, जिसके आधार पर डीआरजी, जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार की. माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तड़के सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

सुकमा में जारी है मुठभेड़: सुकमा एसपी किरण चव्हान से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह से सुरक्षाबल की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी.

Related Posts

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल…

बेमेतरा में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, 2 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, 8 का निकाला पैदल मार्च

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट…

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई, मोहित सोमानी के घर दी दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच…

1 of 505