Trendingदेशबड़ी खबर

पिता ने अपने ही बेटे की ले ली जान…मां-बेटे का अवैध संबंध बना वजह

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. यहां एक पिता ने अपने ही बेटे का कत्ल कर फरार हो गया. कत्ल की वजह भी ऐसी जिसे हर कोई जानकर हैरान हो गया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता की तलाश में जुट गई हैं.

प्रयागराज के सिटी जोन के करेली थाना क्षेत्र में शनिवार को 18 वर्षीय प्रियांशु की हत्या से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा हैं कि प्रियांशु की हत्या किसी और ने नही बल्कि उसके पिता पप्पू जायसवाल ने की हैं. हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. इस पूरी घटना में जब हत्या का कारण पता चला तो हर कोई हैरत में पड़ गया. दरअसल पप्पू जायसवाल ने अपने बेटे प्रियांशु का कत्ल उसकी मां के साथ अवैध संबंधों के चलते किया. मां बेटे के बीच अवैध संबंध का पता चलने पर उसे ये बात बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया.

जांच में जुटी पुलिस
हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच जुट गई हैं और फरार आरोपी की तलाश की जा रही हैं. घटना के बाद हर किसी के जहन में सिर्फ यही सवाल हैं कि क्या वाकई मां बेटे में नाजायज संबंध था जिसके चलते एक पिता ने अपने बेटे का कत्ल कर दिया.

आरोपी पिता की तलाश जारी
एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि एक युवक की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच में सामने आया है कि पिता ने ही युवक की हत्या की है. आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Related Posts

विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण पर सियासत गरम: सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस के ‘हाथ’ को बताया ‘साजिश’ के साथ

रायपुर। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने बस्तर सहित आदिवासी…

CM साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आज राजधानी रायपुर…

CM साय से मिला जापान का प्रतिनिधिमंडल, निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई चर्चा

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास…

1 of 288