Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: शिक्षिका की मौत, एक गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। वाड्रफनगर–रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो शिक्षिकाएं हादसे का शिकार हो गईं।

जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं रोज की तरह करमडीहा स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वे मुख्य सड़क पर पहुंचीं, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गईं। इस हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल शिक्षिका की पहचान रजनी केवट के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में जिले में यह सड़क हादसे में शिक्षक की दूसरी मौत है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।


Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 454