Trendingदेशबड़ी खबर

लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली वसीम हत्याकांड की जिम्मेदारी

दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में हुए वसीम हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस सनसनीखेज हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर जारी संदेश में दावा किया गया है कि वसीम हाशिम बाबा के खिलाफ लगातार बोल रहा था, इसी वजह से उसे “निपटा दिया गया”। इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।

पुलिस का कहना है कि गैंग के इस दावे की सत्यता की जांच की जा रही है और इसे शुरुआती तौर पर आपराधिक साजिश के एंगल से देखा जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे आपसी गैंगवार, पुरानी रंजिश या फिर किसी बड़े नेटवर्क का हाथ है। फिलहाल मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड से पर्दा उठा दिया जाएगा।

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 436