Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

BIG BREAKING: कुख्यात नक्सली पापाराव ने किया सरेंडर, AK-47 समेत हथियार बरामद

बस्तर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बस्तर के अंतिम बड़े कैडर के माओवादी नेता पापाराव उर्फ मंगू (56) ने अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पापाराव अपने दल के साथ कुटरू थाना पहुंचा, जहां उसने हथियारों के साथ सरेंडर किया। इसके बाद सभी को जगदलपुर ले जाया गया।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें10 पुरुष 8 महिलाएं शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इनके पास से 8 AK-47, 1 SLR, 1 INSAS राइफल व अन्य हथियार बरामद किए हैं

कौन है पापाराव?

मूल निवासी: सुकमा
पद: DKSZCM मेंबर
जिम्मेदारी: पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज
दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य
कई बड़े हमलों और मुठभेड़ों में रहा शामिल

पापाराव को बस्तर के जंगलों और भूगोल की गहरी जानकारी थी, जिसके चलते वह कई बार सुरक्षा बलों से बच निकलता था।

पापाराव के सरेंडर को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पहले देवा के सरेंडर के बाद वह आखिरी सक्रिय फाइटर माना जा रहा था। अन्य टॉप कैडर या तो सरेंडर कर चुके हैं या उम्रदराज हो चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पापाराव के आत्मसमर्पण के साथ ही पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी लगभग खत्म हो चुकी है और बस्तर में माओवाद के सफाए की राह और आसान हो गई है।

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478