Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- SEX RACKET का भंडाफोड़, किराए के घर में चल रहा था धंधा, WhatsApp पर होती थी डील, 2 गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक मकान में किराएदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने सूझबूझ के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में छापा मारा। पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर 5500 रुपये देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से संकेत मिलने के बाद मकान की घेराबंदी कर एकाएक रेड की गई।

मौके पर बरामदियां और गिरफ्तारी

रेड के दौरान मकान के अंदर तीन महिलाएं, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और एक अन्य व्यक्ति नागेंद्र विश्वकर्मा पाए गए। मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री और आरोपी के मोबाइल फोन जब्त किए गए।

महिलाओं को पैसों के लालच में फंसाया गया

पूछताछ में पता चला कि डिंपी इजारदार मकान का किराएदार है, जो महिलाओं को पैसों के लालच में लाकर देह व्यापार करवा रहा था। वहीं, नागेंद्र विश्वकर्मा भी आरोपी का सहयोगी पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • डिंपी उर्फ राहुल इजारदार, पिता जीवनलाल, उम्र 40 वर्ष, केलो बिहार कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर
  • नागेंद्र विश्वकर्मा, पिता विनोद, उम्र 35 वर्ष, गणेश चौक, थाना कोतरारोड

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 458