Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- गौ मांस काटते रंगे हाथों पकड़ाया सुरेश सोनवानी

बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में पुलिस ने गौ मांस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना कोटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करहीकछार गांव का है, जहां सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

घर पर छापा, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो आरोपी सुरेश सोनवानी अपने घर में गौ मांस काटते हुए पाया गया। पुलिस ने बिना देरी किए उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान करीब 7 किलो मांस बरामद किया गया। इसके अलावा मांस काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार, जिनमें टंगली भी शामिल है, जब्त कर लिए गए हैं।

पूछताछ जारी, नेटवर्क की जांच

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है, जिसके चलते पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Posts

रेणु जी पिल्ले होंगी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की नई अध्यक्ष, व्यापमं के विलय के बाद सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस…

सूरजपुर में सनसनीखेज अपहरण: पूर्व ड्राइवर ने साथियों संग महिला को किया अगवा, 22 लाख की मांगी फिरौती

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अपहरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया…

1 of 309