Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CAF भर्ती को लेकर रायपुर में तनाव, वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) भर्ती को लेकर मंगलवार को राजधानी रायपुर में हालात तनावपूर्ण हो गए। वर्ष 2018 की CAF भर्ती में शामिल वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों और पुलिस अधिकारियों के बीच उस समय तीखी झड़प हो गई, जब प्रदर्शनकारी गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की मांग को लेकर उनके सरकारी आवास के बाहर डटे रहे।

प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।


2018 की भर्ती, सात साल बाद भी नियुक्ति नहीं

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में CAF के 1,786 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती में करीब 417 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सात साल बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं दी गई, जबकि वर्तमान में CAF में तीन हजार से अधिक पद रिक्त हैं।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन्हें नौकरी से वंचित रखा गया है, जिससे वे और उनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।


परिवार और बच्चों के साथ जारी है धरना

CAF वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट्स पिछले एक महीने से रायपुर के तूता धरना स्थल पर अपने परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को वे चौथी बार गृहमंत्री सदन पहुंचे और सीधे मुलाकात की मांग पर अड़ गए। पुलिस द्वारा सुरक्षा कारणों से उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की गई, जिस पर विवाद और बढ़ गया।


महिलाओं और बच्चों पर बल प्रयोग का आरोप

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के साथ भी बल प्रयोग किया। एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन हटाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।


गृहमंत्री से मुलाकात को लेकर नाराजगी

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात किए बिना वहां से नहीं हटेंगे। बताया गया कि इससे पहले दो बार गृहमंत्री से मुलाकात हो चुकी है, जिसमें जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया था। हालांकि तीसरी बार मुलाकात नहीं हो सकी, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी और बढ़ गई।



Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442