Trendingदेशबड़ी खबर

12 राज्यों में SIR अपडेट की समय-सीमा 7 दिन बढ़ी… चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल

देश के 12 राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया में फॉर्म जमा करने आखिरी तारीख अब 4 दिसंबर नहीं रही है. सरकार ने SIR की समय सीमा 7 दिन के लिए और बढ़ा दी है. अब SIR प्रक्रिया पूरी होने का समय 11 दिसंबर तक है. ये फैसले ऐसे समय में आया है, जब कई जिलों और प्रदेशों में BLO पर काम का दबाव ज्यादा होने की बात कही जा रही थी. पहले 9 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सूची जारी होनी थी, अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है. अब ये ड्राफ्ट 16 दिसंबर 2025 को पब्लिश किया जाएगा.

तारीखों में क्या हुए बदलाव?
ड्राफ्ट पब्लिकेशन का समय 9 दिसंबर 2025 से बदलकर 16 दिसंबर 2025 कर दिया गया है.
दावे और आपत्ति की तारीख 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 के बजाय अब 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है.
अंतिम सूची प्रकाशन पहले 7 फरवरी 2026 को किया जाना था, जो अब 14 फरवरी 2026 को होगा. इस पूरी प्रक्रिया को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है.


BLO के दबाव में आएगी कमी
सरकार के इस कदम को BLOs को एक राहत के रूप देखा जा रहा था. क्योंकि 4 दिसंबर तक SIR फॉर्म जमा करने के दबाव में कई BLO को दिल के दौरे, आत्महत्या आदि जैसी खबरे आई हैं. सरकार के इस फैसले से अब SIR प्रक्रिया में लगे अधिकारियों को एक हफ्ते का और समय मिलेगी. क्योंकि देश कई जिले अभी भी ऐसे हैं, जहां पर SIR फॉर्म का 50 फीसद काम भी पूरा नहीं हुआ है. वहीं लोगों के लिए भी ये एक राहत की खबर है, जो अपने डॉक्योमेंट पूरा नहीं कर पाए हैं.

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

स्कूल में प्रधानपाठक की कथित अशोभनीय हरकत से हड़कंप, बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक…

1 of 435