Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: रायपुर समेत देशभर में ईडी की बड़ी छापेमारी, 2,434 करोड़ के रियल एस्टेट घोटाले का खुलासा

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में देशभर में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सीबीआई की जांच में सामने आए गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है, जिसमें निवेशकों से रियल एस्टेट निवेश फंड के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी का मामला उजागर हुआ।

ईडी के अनुसार, इस घोटाले में निवेशकों की राशि और बैंक लोन को कथित तौर पर विदेशी संस्थाओं में ट्रांसफर किया गया। पूरे मामले में रकम लगभग 2,434 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ईडी की टीमें देश के 30 से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। इनमें रायपुर, नासिक और बेंगलुरु के करीब 10 ठिकाने शामिल हैं, जबकि मुंबई में अकेले 20 स्थानों पर दस्तावेज़ और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।

जांच का केंद्र उद्योगपति आनंद जयकुमार जैन, उनकी कंपनी जय कॉर्प लिमिटेड, सहयोगी कंपनियों और एक कारोबारी साझेदार हैं। एजेंसी को शक है कि रियल एस्टेट निवेश के नाम पर जुटाई गई रकम को घुमाकर विदेशी इकाइयों में भेजा गया।


Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442