Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

‘टुकड़े-टुकड़े गैंग देश के खिलाफ काम कर रहा’, दिल्ली में लगे हिड़मा अमर रहे के नारों पर बोले डिप्टी सीएम साव

रायपुर: राजधानी में राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई जब दिल्ली में “हिड़मा अमर रहे” के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसके पीछे “टुकड़े-टुकड़े गैंग” के लोग शामिल हैं और देश जानता है कि इनके पीछे कौन-सी ताकतें काम कर रही हैं। लेकिन इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। इन पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।

नक्सलियों द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के मामले में भी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- “जहां तक नक्सल उन्मूलन का सवाल है, उनके लिए दरवाजे खुले हैं। वे हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट सकते हैं, इसके लिए सरकार ने योजनाएं भी बनाई हैं। लेकिन यदि वे ऐसा नहीं करते, तो सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी रहेगी। साव ने स्पष्ट किया कि नक्सली हिंसा के लिए सरकार किसी भी प्रकार की नरम नीति नहीं अपनाएगी, लेकिन आत्मसमर्पण करने वालों का स्वागत किया जाएगा।

धान खरीदी पर कांग्रेस के आरोप- भाजपा का पलटवार

प्रदेश में चल रही धान खरीदी को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है, जिस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने किसानों के साथ जो किया, वही उनके मन में चलता रहता है। हमने किसानों के लिए समय पर धान खरीदी सुनिश्चित की है। बेहतर और सुविधा युक्त व्यवस्था बनाई गई है। धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है और किसान संतुष्ट होकर अपना धान बेच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार हर स्तर पर किसानों को सुविधा देने का प्रयास कर रही है और व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468