Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

खूनी इश्क: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की प्रधान आरक्षक पति की हत्या, सेंदूर नदी की रेत में दफन मिला शव

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के दंतेवाड़ा में पदस्थ प्रधान आरक्षक विश्वनाथ केरकेट्टा (51) की अंधे कत्ल की गुत्थी बलरामपुर पुलिस ने सुलझा ली है। उनकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी दूसरी पत्नी क्लास्टिका केरकेट्टा ने अपने प्रेमी विवेक टोप्पो के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फेसबुक से शुरू हुई थी बेवफाई की कहानी

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक की पत्नी क्लास्टिका की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से विवेक टोप्पो से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती अवैध संबंधों में बदल गई। विश्वनाथ को जब इस बात का पता चला तो घर में अक्सर विवाद होने लगा। अपने रास्ते से कांटे को हटाने और साथ रहने की चाह में पत्नी और प्रेमी ने खौफनाक साजिश रची।

साजिश के तहत बुलाया और नदी किनारे उतारा मौत के घाट

14 जनवरी को प्रधान आरक्षक को छुट्टी लेकर बलरामपुर बुलाया गया। शाम को प्रेमी विवेक ने व्हाट्सएप मैसेज कर विश्वनाथ को सेंदूर नदी के पास बुलाया और वहां धारदार ‘खुरपी’ से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को नदी की रेत में गहरा दफन कर दिया और विश्वनाथ का मोबाइल व सामान लेकर फरार हो गया।

पुलिस को कैसे हुआ शक?

29 जनवरी को रेत में दफन शव मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। पत्नी का व्यवहार संदिग्ध था; वह पड़ोसियों के सामने पति को खोजने का नाटक तो कर रही थी, लेकिन उसके बयानों में विरोधाभास था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने प्रेमी विवेक के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली।



Related Posts

1 of 470