Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: स्कूल में नाबालिग छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वायरल वीडियो, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

रायपुर। राजधानी के मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ नाबालिग छात्र क्लासरूम में ही चाकू लहराते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्कूल सुरक्षा और बच्चों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र हाथ में बड़ा चाकू लेकर मस्ती कर रहे हैं, जबकि सहपाठियों के बीच यह घातक हथियार किसी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था।

हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर घटना के बावजूद पंडरी थाना इलाके में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और स्कूल प्रशासन की ओर से भी कोई सख्त स्टैंड नहीं लिया गया है।

स्थानीय लोग और अभिभावक इस वीडियो को लेकर नाराज हैं और उन्होंने कहा कि राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूलों में भी सुरक्षा और अनुशासन की कमी साफ नजर आ रही है। इस घटना ने बच्चों की मानसिक स्थिति और स्कूल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Related Posts

1 of 470