जशपुर: जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के NH-43 स्थित काईकछार में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
शव केविन में फंसे, घंटों चली राहत कार्य
टक्कर के बाद दोनों ट्रकों के चालक के शव उनके केबिन में फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मेहनत के बाद गैस कटर की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
ट्रकों में लदी थी भारी सामग्री
जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल एक ट्रक पर कोयला लदा हुआ था, जबकि दूसरे ट्रक पर मक्का था। पुलिस ने दोनों चालक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस जांच में जुटी
सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने कहा कि ट्रकों की टक्कर में तेज रफ्तार और संभवत: ओवरटेकिंग के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है।









