Trendingदेशबड़ी खबर

वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए CM, कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस

केरलम में सीएम फेस को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया. वीडी सतीशन केरलम के परावूर से विधायक हैं. सीएम फेस को लेकर पिछले काफी दिनों से जद्दोजहद चल रही थी. रेस में तीन नाम (केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन) थे. मगर आखिर में सतीशन के नाम पर मुहर लगी.

विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे. केरलम में कांग्रेस गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की. एलडीएफ के 10 साल के शासन का अंत हो गया. कांग्रेस को 63 सीटें मिलीं. इसके अलावा CPI(M) को 26, IUML को 22, सीपीआई को 8 KEC को 7, RSP को तीन सीटें मिलीं. वहीं, अन्य के खाते में 11 सीटें आईं. इसके बाद से ही यहां सरकार गठन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई. केरलम में कांग्रेस का यूडीएफ के साथ गठबंधन है. सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार था. करीब 10 दिन बाद इस पर मुहर लगी है.

वीडी सतीशन केरलम के परावूर से 6 बार के विधायक हैं. उन्होंने केरलम में कांग्रेस को पुनर्जीवित रखने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. 1990 के दशक में छात्र राजनीति से उन्होंने करियर की शुरुआत की. केरल स्टूडेंट्स यूनियन और यूथ कांग्रेस के सदस्य रहे. सतीशन की संगठन में मजबूत पकड़ है. वह एक आक्रामक वक्ता भी हैं. 2021-2026 तक वो केरलम विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे.

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 473