Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

धमतरी में बरसे तोहफे: PM किसान की 21वीं किस्त के साथ 2225 करोड़ की मेगा सौगात

धमतरी; छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन दोहरी खुशखबरी लेकर आया। धमतरी में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की गई।

देशभर में एक साथ 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में करीब 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इसमें छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को 494 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हम सभी अन्नदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। जब भी हम शिवराज सिंह चौहान जी के पास छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जाते हैं, वे उम्मीद से ज्यादा देते हैं।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ को सबसे बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य के 780 गांवों को जोड़ने के लिए 2,225 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपते हुए कहा, “मैं आज वादा करता हूं – छत्तीसगढ़ को जब भी विकास के लिए पैसा चाहिए होगा, पैसों की कमी कभी नहीं होने दूंगा।”

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरती पर कुछ असंभव कार्य करने आए हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना भी लोगों को असंभव लगता था, लेकिन आज वह साकार हो चुका है।”

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457