Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सूरजपुर में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: कृषि अधिकारी 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने कृषि विकास अधिकारी एवं बीज निरीक्षक सोहन लाल भगत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने एक बीज कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता अजीत कुमार कश्यप, जो प्रतापपुर निवासी हैं और हैदराबाद की भव्या सीड्स कंपनी में कार्यरत हैं, ने बताया कि सीजन के बाद बचे बीजों को उन्होंने कोल्ड स्टोरेज में रखा था। इसकी जानकारी मिलने पर कृषि अधिकारी सोहन लाल भगत ने अवैध भंडारण का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी और मामले से बचाने के एवज में रिश्वत की मांग की।

इसकी शिकायत अजीत कुमार ने एसीबी और ईओडब्ल्यू से की। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार, जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए स्वीकार किए, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की राशि और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

कल से शुरू हो रही देश की पहली डिजिटल जनगणना, घर की सुविधा से लेकर रसोई के दाने-पानी तक का देना होगा हिसाब

रायपुर। देश में आगामी जनगणना को लेकर इस बार एक बड़ा डिजिटल बदलाव किया गया है।…

1 of 274