Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जशपुर में रिश्वतखोरी का खुलासा: मेडिकल बिल पास कराने के नाम पर ड्रेसर निलंबित, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला चिकित्सालय में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। मेडिकल बिल पास कराने के एवज में पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ड्रेसर किशोर कुमार चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वायरल वीडियो में कर्मचारी को पैसे लेते और गिनते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। आरोप है कि वह मेडिकल प्रतिपूर्ति बिल पास कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। वीडियो में यह भी सुना जा रहा है कि ली गई रकम “साहब” को दी जाएगी। यह कर्मचारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ था।

मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोर कुमार चौहान को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उसका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव निर्धारित किया गया है और उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 9 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और सख्त कार्रवाई की मांग उठी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार पर किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

कल से शुरू हो रही देश की पहली डिजिटल जनगणना, घर की सुविधा से लेकर रसोई के दाने-पानी तक का देना होगा हिसाब

रायपुर। देश में आगामी जनगणना को लेकर इस बार एक बड़ा डिजिटल बदलाव किया गया है।…

1 of 274