Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कवर्धा में सनसनी: 4 बच्चों को छोड़ भागे प्रेमी जोड़े का खौफनाक अंत, अलग-अलग फंदे पर लटकी मिली लाश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पांडातराई थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे और अपने-अपने परिवारों और छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर पिछले 4 साल से साथ रह रहे थे।

दोस्ती, प्यार और फिर सब कुछ छोड़कर फरार

जानकारी के मुताबिक, जंगलपुर निवासी रामलाल चंद्रवंशी (34) मजदूरी का काम करता था। उसकी दोस्ती अपने ही एक साथी से थी, जिसके घर उसका आना-जाना था। इसी दौरान रामलाल और उसके दोस्त की पत्नी रीना चंद्रवंशी (29) के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

करीब 4 साल पहले, दोनों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया। दोनों अपने दो-दो बच्चों (कुल 4 बच्चे) और जीवनसाथी को छोड़कर रायपुर भाग गए, जहाँ उन्होंने दूसरी शादी कर ली और रामलाल ड्राइविंग कर जीवन यापन करने लगा।

एक महीने पहले लौटे थे गांव, खिड़की से पिता ने देखी लाश

करीब एक महीने पहले ही यह कपल वापस अपने गांव लौटा था और परिवार से अलग एक किराए के मकान में रह रहा था। 19 अप्रैल को जब रामलाल के पिता घर पर सब्जी देने पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांका। अंदर का नजारा देख उनकी चीख निकल गई; रामलाल और रीना दोनों अलग-अलग फंदे पर लटक रहे थे।

आर्थिक तंगी बनी मौत की वजह?

सूचना मिलते ही पांडातराई पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शवों को नीचे उतारा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि आर्थिक तंगी (Financial Crisis) के कारण कपल तनाव में था और इसी वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

पुलिस का बयान

“परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया गया है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल सुसाइड की असली वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन आर्थिक तंगी की आशंका जताई जा रही है। मामले की बारीकी से जांच जारी है।” –कमलाकांत शुक्ला, थाना प्रभारी


Related Posts

1 of 282