Trendingदेशबड़ी खबर

वो 20 सीट जहां SIR में कटे सबसे अधिक नाम, TMC या BJP किसने मारी बाजी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की है. वह पहली बार सत्ता में आई है. अब यहां की सियासत में यह सवाल किया जा रहा है कि चुनाव के दौरान चर्चा में रही वोटर लिस्ट की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ यानी SIR प्रक्रिया का कितना असर रहा? हालांकि, अभी भी अंतिम आंकड़े तय किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक के परिणाम काफी कुछ बता रहे हैं.

राज्य की वो 20 सीट, जहां जांच-पड़ताल के बाद सबसे अधिक नाम काटे गए, वहां पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 13 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि BJP ने 6 और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज कराई.

मुर्शिदाबाद जिले में कटे सबसे अधिक नाम

मुर्शिदाबाद जिले की समशेरगंज सीट पर सबसे अधिक 74,775 वोटर्स के नाम काटे गए थे. लेकिन यहां पर जीत टीएमसी को मिली है. इसी तरह इसी जिले की लालगोला सीट पर भी जीत टीएमसी के खाते में गई. यहां 55,420 लोगों के नाम काटे गए थे. इसी से सटे भगवानगोला (47,493 वोटर्स के नाम कटे) क्षेत्र में भी टीएमसी को जीत मिली.

इस तरह से देखा जाए तो उन 20 सीटों में से सबसे अधिक काटे गए नाम वाले शीर्ष 5 विधानसभा सीटों पर जीत टीएमसी के खाते में गई. फरक्का (6ठां नंबर) जहां 38,222 लोगों के नाम कटे, वहां कांग्रेस को जीत मिली. जबकि जंगीपुर जो नाम काटे जाने के मामले (36,581 वोटर्स) में आठवें नंबर पर है, वहां बीजेपी के खाते में जीत आई. इसके बाद रतुआ (35,573) और करांदिघी (31,562) में भी बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. इस तरह से 20 में से 13 सीटों पर टीएमसी को जीत मिली और एक में कांग्रेस को. शेष 6 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली.

सीटनाम हटाए गएविजेता
समशेरगंज74,775TMC
लालगोला55,420TMC
भगवानगोला47,493TMC
रघुनाथगंज46,100TMC
मेटियाबुर्ज39,579TMC
फरक्का38,222Cong
सूती37,965TMC
मोथाबाड़ी37,255TMC
जंगीपुर36,581BJP
रतुआ35,573BJP
करांदिघी31,562BJP
गोलपोखर31,384TMC
मालतीपुर29,489TMC
चोपड़ा27,898TMC
सुजापुर26,829TMC
केतुग्राम26780BJP
राजारहाट न्यू टाउन24132TMC
बसीरहाट उत्तर23900TMC
मानिकचक23726BJP
मोंटेश्वर23,423BJP

चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत

पश्चिम बंगाल में कल सोमवार को 294 में से 293 सीटों के लिए मतों की गिनती की गई जिसमें बीजेपी को 206 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि फाल्टा सीट पर 21 मई को फिर से मतदान कराया जाएगा और 24 को मतों की गिनती होगी. लेकिन राजारहाट न्यू टाउन पर 24 घंटे बाद भी मतगणना जारी है और यहां पर अभी परिणाम घोषित नहीं किया गया है.

चुनाव आयोग ने पिछले साल जून में देशभर में SIR कराने का ऐलान किया था. इस प्रक्रिया की शुरुआत बिहार विधानसभा चुनावों से हुई. फिर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित 9 अन्य राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में भी यह प्रक्रिया अपनाई गई.

SC में SIR प्रक्रिया से जुड़े मामले

बंगाल में, SIR प्रक्रिया के दौरान काफी हलचल रही. चुनाव आयोग के इस अभियान के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया, कोर्ट ने इस प्रक्रिया को जारी रखा. अभी भी सुप्रीम कोर्ट इस प्रक्रिया को चुनौती देने से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है.

कोर्ट के हस्तक्षेप के बीच फरवरी में प्रकाशित फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल कुल 60.06 लाख वोटर्स (यानी कुल वोटर्स का 8.5%) को न्यायिक जांच के दायरे में रखा गया था. इसके बाद करीब 700 जजों की ओर से इन मामलों पर फैसला लिए जाने के बाद, 27.16 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए. हालांकि लिस्ट से हटाए गए इन वोटर्स की ओर से दाखिल लाखों अपीलें अभी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित 10 अपीलीय न्यायाधिकरणों (Appellate Tribunals) के समक्ष लंबित हैं.

Related Posts

रेणु जी पिल्ले होंगी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की नई अध्यक्ष, व्यापमं के विलय के बाद सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस…

सूरजपुर में सनसनीखेज अपहरण: पूर्व ड्राइवर ने साथियों संग महिला को किया अगवा, 22 लाख की मांगी फिरौती

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अपहरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया…

1 of 304