Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: स्कूल फेयरवेल में खतरनाक स्टंटबाजी, 26 युवक हिरासत में

बलौदाबाजार। ग्राम कटगी में स्कूल फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान चलती गाड़ियों में स्टंटबाजी का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 युवकों को हिरासत में लिया, जिनमें 16 नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में युवक कार और बाइक पर स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। इन खतरनाक स्टंट्स से सड़क हादसे का खतरा बढ़ गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

वाहन जब्त, 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज

पकड़े गए युवकों से पुलिस ने 2 चारपहिया वाहन और 2 बाइक जब्त की हैं। वाहन चलाने वालों पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के आरोप में 4 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कार्रवाई की गई।

नाबालिगों को दी कड़ी चेतावनी

पुलिस ने बताया कि 16 नाबालिग छात्र और ड्रॉप आउट छात्र भी इस घटना में शामिल पाए गए। सभी को परिजनों के हवाले कर कड़ी फटकार लगाई गई और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।

अन्य युवकों की पहचान जारी

वीडियो में कुछ और वाहन और युवक भी नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सड़कों पर स्टंटबाजी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457