Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया रंग: अमित जोगी का मोदी अवतार

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रमुख अमित जोगी एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को उन्होंने एक वीडियो जारी कर प्रदेश की बीजेपी सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। इस बार उनका विरोध प्रदर्शन खास इसलिए रहा क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर सत्ता पक्ष को उसके वादों की याद दिलाई।

वीडियो में अमित जोगी ने विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान किए गए “मोदी की गारंटी” के वादों का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर के तूता मैदान में आमरण अनशन पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों के अधिकारों, रिक्त पदों पर भर्ती और सरकार से किए गए वादों की याद दिलाने के लिए वे वहां जा रहे हैं।

अमित जोगी ने वीडियो संदेश में बताया कि वे डीएड साथियों के साथ अनशन पर बैठकर उनकी मांगों का समर्थन करेंगे। उनका कहना था कि सरकार चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें भूल जाती है। इसी बात को उजागर करने के लिए उन्होंने यह प्रतीकात्मक विरोध का रास्ता अपनाया है।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455