Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर ब्रेकिंग: हिंदू संगठन से जुड़े युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में मुस्लिम युवक पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। हिंदू संगठन से जुड़े 19 वर्षीय युवक नरेश साहू ने कथित तौर पर पुलिस प्रताड़ना और एक मुस्लिम युवक की धमकियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले नरेश ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार सोहेल खान नामक युवक को ठहराया और पुलिस पर बयान बदलने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने बिलासपुर सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया है और आरोपी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

नरेश साहू मूल रूप से मुंगेली जिले के बामपारा गांव का निवासी था। वह बिलासपुर शहर के चिंगराजपारा गणेश चौक सरकंडा क्षेत्र में रहकर एक प्राइवेट जॉब करता था। इसके अलावा, वह स्थानीय हिंदू संगठन से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था। 28 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हिंदू संगठनों ने बिलासपुर में पुतला दहन और प्रदर्शन आयोजित किया था, जिसमें नरेश भी शामिल था। इस प्रदर्शन के बाद से ही उसके जीवन में उथल-पुथल मच गई।

घटना की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:50 बजे हुई। नरेश अपनी बाइक पर शनिचरी होते हुए घर लौट रहा था। तभी शनिचरी रपटा के पास सोहेल खान नामक एक युवक अपने साथी के साथ बाइक से उसका पीछा करते हुए पहुंचा। आरोप है कि सोहेल और उसके साथी ने नरेश की बाइक को अड़ाकर रास्ता रोका, गाली-गलौज की, उसके साथ मारपीट की और चाकू जैसा हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने नरेश के हिंदू संगठन से जुड़ाव और हिंदू नेता राम सिंह के साथ उसके संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘तुम हिंदूवादी नेता राम सिंह के साथ घूमते हो, हम तुम्हें सबक सिखाएंगे।’ राम सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी गई। डर के मारे नरेश अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला, और उसके कपड़े भी फट गए।

थाने में शिकायत, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

घटना के बाद नरेश ने तुरंत बिलासपुर सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने सोहेल खान और उसके साथी पर हमला, धमकी और धार्मिक आधार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। हालांकि, सोहेल ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वह घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं था। दूसरी ओर, नरेश का दावा था कि पुलिस ने उस पर बयान बदलने का दबाव बनाया। प्रताड़ना से तंग आकर वह बिलासपुर छोड़कर अपने पैतृक गांव बामपारा (मुंगेली) चला गया।

सुसाइड नोट के रूप में वीडियो: ‘सोहेल जिम्मेदार, इंसाफ दिला देना’

आज (2 जनवरी 2026) शुक्रवार को नरेश ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में भावुक स्वर में नरेश कहता है, “मैं मरने जा रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार सोहेल खान है। पुलिस ने झूठा बयान लिया है। राम सिंह भैया और छत्रपाल भाई, मुझे इंसाफ दिला देना।” वीडियो के वायरल होते ही गांव के ग्रामीण नरेश के घर पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद था, लेकिन खिड़की से झांकने पर उसकी लाश फंदे से लटकी मिली। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुंगेली पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदू संगठनों का आक्रोश: थाने का घेराव, धरना

नरेश की मौत की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे। बिलासपुर सिटी कोतवाली थाने पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। उन्होंने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया और आरोपी सोहेल खान की तत्काल गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों के नारों से इलाका गूंज उठा। तनाव की स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने भारी बल तैनात कर दिया। आसपास के थानों के थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी हुई है।

पुलिस का पक्ष: जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

बिलासपुर एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया, “आज नरेश का बयान दर्ज करने के लिए उसे बुलाया गया था, लेकिन तभी मुंगेली से आत्महत्या की सूचना मिली। सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। पुलिस प्रताड़ना का कोई सवाल ही नहीं उठता। आरोपी सोहेल खान की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।” पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457