Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: धर्मांतरित व्यक्ति के शव को लेकर दो पक्षों में बवाल

कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव (ग्राम आमाबेड़ा) में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर फिर से विवाद उत्पन्न हो गया। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम का रविवार को अस्पताल में निधन हो गया। सरपंच ने अपने पिता का कफ़न गांव में ही दफन कर दिया। इस सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव दफन करने का विरोध किया।

ग्रामीणों और सरपंच के पक्ष में समझौता कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन देर शाम तक कोई निर्णय नहीं हो पाया और लोग अपने घर लौट गए।

बुधवार को मामला और गंभीर हो गया। ग्रामीण धर्मांतरित व्यक्ति के शव को कब्र से बाहर निकालने पर अड़े रहे। इस दौरान शव को निकालने का प्रयास भी हुआ, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण इसे रोक दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में झूमा-झपटी भी हुई और कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आई।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद पैदा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले जिले में सामने आ चुके हैं, जिससे समुदायों में तनाव उत्पन्न हुआ है।


Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457