Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू, अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए हवाई सेवा भी जल्द

रायपुर। लंबे इंतजार के बाद रायपुर से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो गई है। लगभग सात वर्षों के बाद यात्रियों को यह सुविधा प्राप्त हुई है। इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर-हैदराबाद और हैदराबाद-जयपुर सेक्टर में 72 सीटर विमान सेवा का संचालन प्रारंभ किया है, जिसका किराया छह से नौ हजार रुपए के बीच तय किया गया है।

रायपुर-हैदराबाद-जयपुर कनेक्टिंग फ्लाइट का शेड्यूल
रायपुर से सुबह 9 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यहाँ से यात्रियों को जयपुर के लिए दूसरी फ्लाइट मिलेगी, जो दोपहर 1:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके अलावा, जयपुर से मुंबई के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध कराई गई है, जिससे रायपुर से मुंबई की यात्रा आसान हो गई है।

अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट जल्द
अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए हवाई सेवा अगले सप्ताह से शुरू होगी। 30 मार्च से एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को दिल्ली के लिए उड़ान संचालित की जाएगी। वहीं अंबिकापुर से कोलकाता की सेवा भी इसी समय से शुरू होगी।

समर शेड्यूल में शामिल संचालन
समर शेड्यूल के तहत सोमवार और बुधवार को उड़ानों का संचालन होगा। सोमवार 30 मार्च को सुबह 7:50 बजे विमान दिल्ली से रवाना होकर 10:25 बजे बिलासपुर और 11:35 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। दोपहर 12 बजे यह अंबिकापुर से उड़ान भरकर ढाई बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 458